दुर्ग
बर्तन दुकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार
27-Jul-2024 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जुलाई। बर्तन दुकान के शटर का ताला तोडक़र सामानों की चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि दुर्गेश कुमार गुप्ता निवासी नयापारा चौक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बर्तन की दुकान के शटर का ताला तोडक़र अज्ञात आरोपी ने कासा के पुराने बर्तन, तांबा का तार डीवीआर सहित नगदी रकम की चोरी कर ली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी वीरेंद्र साहू निवासी पंचशील नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने डीवीआर को नाली में फेंक दिया था पुराने एवं नए बर्तन को बेच दिया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे