दुर्ग
दुकान की सीट तोडक़र मोबाइल व रकम की चोरी
27-Jul-2024 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जुलाई। अज्ञात आरोपी ने मोबाइल दुकान के छत मे लगी सीट को तोडक़र दुकान में रखे मोबाइल एवं नगदी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 305 ,331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दिलीप मखीजा वैशाली नगर भिलाई में निवास करता है। उसकी आकाशगंगा सुपेला में ओम साईं राम मोबाइल एसेसरीज के नाम से दुकान है जिसे उसका भाई अजय बत्रा चलाता है। रोज की तरह वे दुकान बंद करके घर चले गए थे। 25 जुलाई को सुबह 11 जब दुकान खोलने गए तो देखा दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। दुकान की छत की सीट टूटी हुई थी। दुकान से नेक बैंड, बडर्स, दो मोबाइल, दो स्मार्ट वॉच तथा 5000 रुपए नगद की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे