दुर्ग
महमरा एनीकट के ऊपर 07 फीट पानी
25-Jul-2024 2:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 जुलाई। शिवनाथ नदी के कैचमेंट एरिया में विगत दिनों से लगातार बारिश होने तथा मोंगरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट के ऊपर 07 फीट पानी बह रहा है। विगत दिनों की तुलना में तांदुला नदी, खरखरा नदी व शिवनाथ के अन्य सहायक नालों में जल स्तर कम हुई है।
नदी के जल स्तर को देखते हुए अभी भी लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। तांदुला जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. पाण्डेय के अनुसार तांदुला जलाशय में 45 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 46 प्रतिशत, खपरी जलाशय 53 प्रतिशत व गोंदली जलाशय में 25 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। वर्षा की स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में जलाशय के भराव में और बढ़ोत्तरी होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे