दुर्ग
भण्डारा में भोजन करने गए युवक की बाइक चोरी
18-Jul-2024 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 जुलाई। युनिटी स्मॉल फाइनेंस कंपनी में एबीएम के पद पर कार्यरत प्रार्थी हरिश्चंद्र साहू की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 305 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि 5 जुलाई की दोपहर को प्रार्थी मालवीय चौक हनुमान मंदिर में हो रहे भण्डारा कार्यक्रम में भोजन करने गया हुआ था। अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी 05 एडी 4060 को मंदिर के सामने खड़ी कर लाक लगा दिया था। खाना खाने के बाद जब वापस आया तो उसने देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी के मोटरसाइकिल की कीमत 30000 रुपए आंकी गई है। प्रार्थी ने अपने स्तर पर मोटरसाइकिल की तलाश की, उसके बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे