दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18 जुलाई। भिलाई निगम को ऐसी जानकारी मिली थी कि जोन 1 वार्ड क्रमांक 3 मॉडल टाऊन के अंतर्गत विनोबा नगर मकान नंबर 351 में मलेरिया पॉजिटिव पीडि़त मरीज पाया गया। डेंगू और मलेरिया के संभावना को देखते हुए वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह एवं डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन टीम द्वारा स्थल में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया गया।
पीडि़त के घर में टेमीफास, मेलाथियान का छिडक़ाव कूलरों, घर के अंदर एवं बाहर नालियों एवं आस पास के घरों में छिडक़ाव कार्य किया गया। आस पास के नागरिकों को डेंगू मलेरिया रोधी से बचाव के संबंध में संबंध आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मौके पर पीडि़त व्यक्ति के घर कोई नहीं था, पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में मरीज भर्ती हो गया है। डेंगू मलेरिया बचाओ दल से तुषार वर्मा हॉस्पिटल जाकर डॉक्टर से पता किऐ, जानकारी मिली कि वह डेंगू का मरीज नहीं मच्छर काटने से 70 वर्षीय मरीज को मलेरिया पीएफआर बुखार हो गया है।
नगर निगम भिलाई एवं जिला प्रशासन द्वारा रूप से अभियान चलाया जा रहा है फिर भी नागरिक सचेत नहीं हो रहे हैं। अभी के मौसम में ही मच्छर ज्यादा पहनते हैं। हमें अपने चारों तरफ साफ सफाई, पानी की टंकी, गमले ,टायर, कूलर को खाली करना उसमें दवा डालना आवश्यक है।