दुर्ग
घर के सामने खड़ी बाइक की दिनदहाड़े चोरी
17-Jul-2024 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 जुलाई। ड्राइवरी का कार्य करने वाले प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभनपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी समारू ग्राम बंजारे निवासी बोरसी भाटा रेलवे फाटक के पास ने 4 जुलाई की सुबह 7 को काम पर से आने के बाद अपने घर के सामने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर दिया था। शाम को 5 बजे वह बाहर जाने के लिए निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 10000 रुपए आंकी गई है।
आसपास तलाश करने के बाद जब प्रार्थी को अपनी वाहन नहीं मिली तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे