दुर्ग
लडक़ी को थप्पड़, आरोपी पर जुर्म
17-Jul-2024 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 17 जुलाई। खुर्सीपार में सहेली के घर गई लडक़ी को ताबड़तोड़ झापड़ मारने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान कृष्णा सेनानी के रूप में पीडि़त लडक़ी द्वारा की गई है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी बीती शाम फोन से बतायी कि वह दोपहर 2 बजे अपनी सहेली के घर पर थी, इसी दौरान कृष्णा सोनानी वहां आया और अकारण ही गाली गलौच कर झापड़ से मारपीट किया।
बेटी की आंख के पास, पीठ व दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई है। जब बेटी की सहेली ने बीच बचाव किया तो आरोपी युवक मौके से भाग निकला। बेटी का इलाज कराने के बाद पिता ने आज थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लडक़ी के पिता की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 115, 296 तथा 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे