दुर्ग

मुख्य सडक़ से पकड़े गए 11 मवेशी
16-Jul-2024 3:58 PM
मुख्य सडक़ से पकड़े गए 11 मवेशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 जुलाई। नगर पालिक निगम क्षेत्र में  आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य जी ई मार्ग रायपुर नाका से लेकर गंज पारा तक मुख्य सडक़ से 11 आवारा पशुओं को पकड़ा गया। नगर निगम क्षेत्र में आवारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए नगर निगम क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकडऩे अभियान चला रही है। अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है।

आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशियों  को पकड़ रहे हैं।

काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे पुलगांव गौठान में छोड़ा जा रहा है। नगर निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सडक़ों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए  पुलगांव चौक, अंजोरा रोड, राजेन्द्र पार्क, मालवीय नगर साइंस कॉलेज,नया बस स्टैंड, रायपुर नाका ओवरब्रिज, गंजपारा तथा जीई रोड के किनारे आवारा मवेशियों को पकड़ रही है। आवारा पशुओं के कारण आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकडऩे की कार्रवाई कर रही है। विशेष अभियान में निगम क्षेत्र के वार्डों से आवारा मवेशी पकडऩे योजना बनाकर कार्य कर रहे है।


अन्य पोस्ट