दुर्ग

पेड़ के बिना जीवन संभव नहीं-विधायक
16-Jul-2024 3:32 PM
पेड़ के बिना जीवन संभव नहीं-विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 जुलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रुआबांधा गुड़ी माई शीतला माता मंदिर  प्रांगण में छत्री समाज द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी सम्मिलित हुए। माता शीतला का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया व एक पेड़ माँ के नाम  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा पूरे देश में वृक्षारोपण महाभियान चल रहा है। इस आभियान का हिस्सा बनिए और अपने आस पास की खाली जगह में पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीजिए।

वृक्ष हमारे देश एवं पर्यावरण की शान है बिना पेड़ों के स्वच्छ वायु  एवं जीवन की संभावना नहीं है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि कम से कम पांच पौधा अपने अपने जीवन काल में अवश्य लगाएं और उसे जब तक वृक्ष के रूप में परिवर्तित न हो जाए तब तक उसकी सुरक्षा व्यवस्था देखभाल करना है।


अन्य पोस्ट