दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जुलाई। परगना ढीमर समाज के तत्वावधान में आदर्श विवाह का आयोजन किया गया। समाज में बारह महीने अशुभ मुहूर्त को छोडक़र शुभमुहूर्त एक या अनेक जोड़े की विवाह कार्य संपन्न कराने और दूल्हा-दुल्हन में दिए जाने वाले नेग दस्तूर की सभी सामग्री साथ ही भोजन व सजावट व्यवस्था दुर्ग परगना द्वारा वहन किया जाता है।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने नवदंपत्ति जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। साथ ही समाज के मुखिया दासु ढीमर अध्यक्ष,सचिव राजकुमार सार्वो, कोषाध्यक्ष जगमोहन ढीमर पूर्व एल्डरमैन, संरक्षक प्रदीप सपहा, उपाध्यक्ष डूलेश्वर मटियारा, सह सचिव दीपक कुमार सार्वो, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलेश फेकर, सचिव टूमन मटियारा, लाल ढीमर आदि समाज के प्रबुद्ध समाजसेवी ने नवदंपत्ति जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।