दुर्ग
आनंद सरोवर में एक दिनी योग शिविर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जुलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर के विशाल सभागार में बारिश की रिमझिम फुहारों के मौसम में तन की शीतलता के साथ मन को भी शीतल शांत व शक्तिशाली बनाने के लिए वरिष्ठ राजयोगी शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी (इन्दौर) के सानिध्य में एक दिवसीय ज्ञान-योग शिविर का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी,नवीन अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, सुरेंद्र रुंगटा, किरण रुँगटा, ब्रह्माकुमारी रीटा बहन (संचालिका) ब्रह्माकुमारीज दुर्ग, रूपाली बहन, चैतन्य प्रभा बहन तथा बालोद,अर्जुंदा, गुंडरदेही, साजा, देवकर, धमघा व दुर्ग के सभी शहरी व ग्रामीण अंचल से लगभग 2700 भाई-बहनें इस शिविर में सम्मिलित होकर इसका लाभ लिये ।
अनीता दीदी का आए हुए अतिथियों व भिन्न-भिन्न स्थानों से आये हुए भाई बहनों का अपने मधुर वचनों से स्वागत किया। साथ ही अनीता दीदी के साथ रहने का अपना अनुभव सुनाते हुए बताया कि दीदी ने हमें सिखाया कि आदर्श ब्रह्माकुमारी का जीवन क्या होता है? लोगों की सेवा करना सिखाया। हमें सिखाया जब हम दीदी के साथ सेवा में जाते थे। विशिष्ट व्यक्तियों से मिलते थे, तो हमें दीदी ने कहा कि रीटा बहन जब हम विशिष्ट व्यक्तियों से मिलते रहते हैं। तब आप उन आत्माओं को भगवान की शक्ति दिया करो तो वे आत्माएं परमात्मा के समीप आयेंगी।
योग शिविर में आए हुए सभी भाई-बहनों को संबोधित करते हुए अनीता दीदी ने बताया कि जैसा की इस योग-तपस्या शिविर का विषय है अब घर जाना है, तो हम सभी को यह ज्ञान तो है कि हम सभी देह नहीं इस देह के माध्यम से कर्म करने वाली चैतन्य आत्माएं हैं, जैसा कि इस दुनिया के लिए कहा जाता है यह तेरा है ना मेरा है यह दुनिया रैन बसेरा है तो हम सभी आत्माएं इस सृष्टि रंगमंच पर भिन्न-भिन्न नाम रूप से अपना-अपना पार्ट बजाने के लिए उपस्थित हुए हैं। हम सभी मनुष्य आत्माओं का वास्तविक घर इस पांच तत्वों की दुनिया से के पार परमधाम है।
कार्यक्रम के समापन सत्र में आये हुए सभी भाई-बहनों को ईश्वरीय वरदान व ईश्वरीय प्रसाद दिया गया व सभी ने श्रेष्ठ व शुभ संकल्प किया कि सभी परिस्थिति को पार करते हुए परमात्मा की याद से हम अपने शुभ व श्रेष्ठ लक्ष्य को अवश्य ही प्राप्त करेंगे। अपनी काव्यात्मक शैली में मंच संचालन करते हुए ब्रह्माकुमारी रुपाली बहन ने इस योग शिविर की शोभा बढ़ा दी।