दुर्ग

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली
14-Jul-2024 3:32 PM
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली

दुर्ग, 14 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय संस्था इस्कॉन की दुर्ग इकाई द्वारा भगवान जगन्नाथ की पहली भव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर बैगापारा शीतला मंदिर और ग्रीन चौक होते हुए राजेन्द्र पार्क तक पहुँची। वहाँ भगवान की 108 दीपों से गौरवमयी आरती की गई और 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। गंजमंडी में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। इस भव्य यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी सम्मिलित हुए। उन्होंने इस खास मौके पर, दुर्ग शहर में इस प्रथम भव्य यात्रा के सफल आयोजन के लिए इस्कॉन, दुर्ग और उसके सभी सदस्यों को अपार सराहना और शुभकामनाएँ दी।


अन्य पोस्ट