दुर्ग
छात्रा की स्कूटी को बाईक चालक ठोकर मार फरार
12-Jul-2024 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 जुलाई। बीती दोपहर जयंती नगर दुर्ग में बाईक चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी से पीजीडीसीए क्लास कर लौट रही स्टूडेंट को ठोकर मार घायल कर दिया। मौके से फरार बाईक चालक के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125(ए) और 281 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि वार्ड-16 जयंती नगर दुर्ग निवासी विनीता (20) कल दोपहर करीब ढाई बजे अपनी स्कूटी सीजी 07 बीएच 8018 से आर्य नगर कम्प्यूटर क्लास से अपने घर जयंती नगर दुर्ग जा रही थी। सिकोला भाठा पप्पू आटा चक्की के पास सामने से आ रही मोटर सायकल के चालक ने स्कूटी को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। विनीता की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसके सिर, हाथ व पैर में चोट आई है। बाईक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे