दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जुलाई। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को पहला शिविर विवेकानद भवन सभागार में वार्ड क्रमांक 36 से लेकर 49 तक जन-समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों को 11 आवेदन त्वरित निराकृत किए गए।
शिविर में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा पार्षद हेमा शर्मा,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,दुर्गेश गुप्ता,थानसिंह यादव,संजय मिश्रा के संग शिविर का निरीक्षण किया गया। शिविर में सुबह से ही आम नागरिकों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हुआ और नागरिकों ने शिविर के स्टॉल में पहुँच कर अपनी समस्याओं को दर्ज कराये । शिविर में नए राशन कार्ड बनवाने व नाम जोडऩे ,राजस्व वसुली,सफाई से संबंधित आवेदन, अतिक्रमण से संबंधित शिकायत,आधार कार्ड,आयुष्मान कार्ड,पीएम स्वनिधि, निराश्रित पेंशन,विद्युत तथा पेयजल,सडक़ एवं नाली निर्माण,श्रम कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड व बिजली आदि संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में अधिकारियों ने गंभीरता के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाया। शिविर के दौरान राजस्व विभाग में जन्म प्रमाण-पत्र का आवेदन आवेदकों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
आवेदन का त्वरित निराकरण से हितग्राही प्रसन्न हुए और प्रशासन को धन्यवाद दिया। शिविर में विभिन्न विभागों को 51 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 11 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। अन्य 40 आवेदनों पर प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसका निराकरण जल्द ही किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सभापति देवनारायण ठंडी, तपन यादव, रूखमणी राजपूत, संजय जाटव, जग्गी शर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।