दुर्ग

खड़ी कार को कार ने मारी ठोकर, एक घायल, दूसरा बाल-बाल बचा
11-Jul-2024 4:29 PM
 खड़ी कार को कार ने मारी ठोकर, एक घायल, दूसरा बाल-बाल बचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 11 जुलाई। सुबह लगभग सवा 5 बजे रेल चौराहा चरौदा में खड़ी कार को दूसरी कार ने जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट आई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर चरोदा निवासी संदीप सदाफल बुधवार की सुबह करीबन साढ़े 5 बजे अपनी वाहन इनोवा कार क्रमांक सीजी 07 एएन 4141 को इंदिरा नगर चरोदा से लेकर भिलाई-3 की ओर आने के लिए निकला और रेल नगर चौक चरोदा रायपुर से दुर्ग जीई रोड के पास पहुंच चौक के पास वाहन खड़ी कर गाड़ी में ही बैठा था। उसके साथ ईशु राव भी बैठा था। उसी समय रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर कार क्रमांक सीजी 07 सीपी 7156 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर इनोवा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से संदीप के पैर में एवं सिर में चोट आई है जबकि ईशु राव बाल बाल बचा है।

घटना की सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस ने कार क्रमांक सीजी 07 सीपी 7156 के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए) और 281 के तहत कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट