दुर्ग
दुर्ग, 11 जुलाई। कॉलेज से घर लौट रही युवती के हाथ से दो आरोपी मोबाइल छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थिया की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक जेवरा सिरसा निवासी किरण पटेल जेल रोड स्थित गल्र्स कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। सोमवार 8 जुलाई की दोपहर को 2.30 बजे वह अपने कॉलेज से घर जाने के लिए अपनी सहेली रंजन निषाद एवं नीलिमा पटेल के साथ आ रही थी। साई होंडा शोरूम के सामने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लडक़े आए जिसमें एक लडक़ा ऑरेंज कलर का शर्ट पहना हुआ था वहीं एक लडक़ा लाइट ब्लू कलर का शर्ट एवं नीले कलर का जींस पहना हुआ था। पीछे बैठे हुए लडक़े ने पीडि़ता के हाथ से रियल मी कंपनी का मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 13500 रुपए थी को झपटा मार कर बलपूर्वक छीन लिया और दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।