दुर्ग
मोटरसाइकिल की चोरी, अपराध दर्ज
11-Jul-2024 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 11 जुलाई। घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक एस ए एफ लाइन कातुल बोर्ड सतनाम मंदिर के पास रहने वाला प्रार्थी राजेंद्र बांधे ड्राइवरी का काम करता है। 6 जुलाई की शाम को लगभग 6.30 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल होंडा लिओ ब्लैक क्रमांक सीजी 07 सी जे 5289 को घर के सामने खड़ी किया था। खाना खाकर घर के सभी लोग सो गए थे। दूसरे दिन सवेरे जब प्रार्थी ने उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत लगभग रुपए 30,000 रुपए आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे