दुर्ग
समस्याओं से संबंधित आवेदन लेने और कागज पर शिकायत लिखने से काम नहीं चलेगा - वोरा
10-Jul-2024 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जुलाई। नगर निगम द्वारा लगने वाले जनसमस्या समाधान शिविर को लेकर वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शिविर स्थल पर निगम के वरिष्ठ अफसरों और इंजीनियरों को लोगों की समस्या सुनना चाहिए और समस्याओं को सुलझाना चाहिए।
पूर्व में लगे शिविरों के आवेदन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर से निगम द्वारा 10 जुलाई से 4 सितम्बर तक अलग-अलग 6 स्थानों पर 60 वार्डों का जनसमस्या शिविर आयोजित करने जा रही है। शिविर केवल खानापूर्ति बनकर न रह जाए। नगर निगम के हर सेक्शन के अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। सडक़, नाली, पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट, राजस्व विभाग, बाजार विभाग सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर स्थल पर ही करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे