दुर्ग

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, दुर्ग के 3 युवकों की मौत
10-Jul-2024 1:46 PM
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, दुर्ग के 3 युवकों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जुलाई। बालोद से घोटिया मार्ग पर रानीमाई मंदिर मोड़ के पास तेज रफ्तार मोटरसायकल अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाईक सवार दुर्ग जिला के ग्राम विनायकपुर (अंडा) निवासी तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मंगलवार की दोपहर ग्राम विनायकपुर से तीनों युवक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीसी 0145 से जिले के प्रमुख तीर्थस्थल सियादेवी मंदिर दर्शन को आए हुए थे। वापस गृहग्राम जाते समय रानीमाई मंदिर मोड़ में अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में मौके पर ही मोटरसायकल सवार नमन सेन पिता राज सेन, देवानंद पिता हंसराज निषाद तथा खिलेश पटेल की मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर पहुंचे संजीवनी 108 द्वारा तीनों को जिला अस्पताल लाया गया।  सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। 
जानकारीनुसार मृतक नमन सेन का सगा भाई डेविड सेन तथा एक अन्य बालिका भी साथ में घूमने आए हुए थे, जो दूसरे मोटरसायकल में थे।


अन्य पोस्ट