दुर्ग

मृतक के परिजनों को मिली 20 लाख की आर्थिक सहायता
09-Jul-2024 3:44 PM
मृतक के परिजनों को मिली 20 लाख की आर्थिक सहायता

दुर्ग, 9 जुलाई। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गयानगर भिलाई तहसील व जिला दुर्ग निवासी  राशन शर्मा की विगत 14 अप्रैल 2022 को पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार वार्ड न. 38 मील पारा तहसील व जिला दुर्ग निवासी कोमल साहू की विगत 27 जुलाई 2023 को शिवनाथ नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। बजरंग पारा भिलाई शिक्षक नगर थाना सुपेला तहसील व जिला दुर्ग निवासी विभा तिवारी की भी विगत 17 फरवरी 2022 को आग से जलने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम नारधी अमलेश्वर तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी  रामाधार वर्मा की विगत 05 जनवरी 2022 को आग से जलने से एवं ग्राम बेलोदी तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी  रूद्र नायक की विगत 19 सितंबर 2022 को पानी में डूबन से मृत्यु हो गयी थी।

  कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. रोशन शर्मा की पत्नी शोभा शर्मा को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 इसी प्रकार स्व. कोमल साहू के पिता  देवधर पचकौड़ को, स्व. विभा तिवारी के भाई  दिनेश कुमार तिवारी को, स्व. रामाधार वर्मा की पत्नी गंगा बाई वर्मा को एवं स्व. रूद्र नायक के पिता  घनश्याम नायक को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


अन्य पोस्ट