दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जुलाई। जल मड़ई के अंतर्गत पौधरोपण के साथ ही जल संरक्षण के प्रति जनसामान्य में जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन दुर्ग के द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला पंचायत दुर्ग व जनपद पंचायत दुर्ग के संयुक्त तत्वधान में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरपोटी, खोपली मचांदुर में जल मड़ई कार्यक्रम मु या अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के उपस्थिति में मनाया गया जल है तो कल है, क्योंकि पानी के बिना पृथ्वी पर किसी का भी जीवित रहना असंभव है। पानी व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि इसके बिना कई गतिविधियाँ पूरी नहीं की जा सकतीं।
एक पेड़ मां के नाम आभियान के तहत पौधा रोपण का संकल्प
इस अवसर पर गावों में मेला मड़ई के महत्व को बताते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने कहा कि गांव में जब पहले मेला मड़ई का आयोजन होता है, तो बाहर काम करने गए गांव के व्यक्ति सगा संबंधित सभी आते हैं और एक-दूसरे से मेल मिलाप कर मिलजुलकर गावों के हाल चाल की चर्चा के साथ साथ गावों के विकास के बारे में सोचते थे।
जल मड़ई का उद्देश्य
पानी को बचाना
दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि जल मड़ई का उद्देश्य पानी की बर्बादी को कम करना और उसके कुशल उपयोग को बढ़ावा देना है। जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है, ऐसे में हमें पानी का जरूरत अनुसार उपयोग करना चाहिए। पानी का पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग से हम पानी की बचत कर सकते है। घरेलू उपयोग के बाद बचे हुए पानी को बागवानी या अन्य कार्यों में पुन: उपयोग किया जा सकता है। सामुदायिक स्तर का अभियान है, लोगों को जागरूक होना होगा और जल संरक्षण के महत्व को समझना होगा। हमें यह समझना होगा कि पानी का बचाव हमारे और आने वाली पीढिय़ों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
घरों में वाटर हार्वेस्टिंग
सिस्टम बनाए
जल मड़ई कार्यक्रम में महिलाएं युवा एवं स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जल प्रहरी नीरज वानखेड़े द्वारा जल सरंक्षण की दिशा में जल को सहेजने हेतु सोकपीट रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि को मॉडल का उपयोग कर एवं खेल के जरिए बताया कि जल संरक्षण का भविष्य सिर्फ हमारे हाथों में ही है।
वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, जिला पंचायत सदस्य व सभापति योगिता चंद्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमिता गायकवार्ड, उमरपोटी सरपंच टिकेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश कुमार पाण्डे, प्राचार्य शासकीय उच्च मा.विद्यालय उमरपोटी कीर्ति जी हेड मास्टर कल्पणा जी शा.पूर्व.मा शाला प्रधान पाठक सावंत साहू जी संकुल समन्वयक विजय शंकर डहरे, चक्रवत साहू व बड़ी सं या में छात्र-छात्राएं शिक्षक-शिक्षिका व ग्रामवासी उपस्थित रहे।