दुर्ग

भगवान जगन्नाथ की निकली रथयात्रा
08-Jul-2024 3:21 PM
भगवान जगन्नाथ की निकली रथयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 8 जुलाई। पूरे देश की भांति इस्पात नगरी में भी आज रथयात्रा पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेंट्रल एवेन्यू में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाप्रभु श्री जगन्नाथजी की रथयात्रा में शामिल हुए। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय भी आज सेक्टर-4 एवं सेक्टर-6 रथयात्रा में शाामिल हुए। इस दौरान महाप्रभु की पूजा-अर्चना कर उन्होंने आशीर्वााद प्राप्त किया एवं भिलाईवासियों के खुशहाली की कामना की।

श्री पाण्डेय ने कहा कि यह पर्व छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा उत्सव है। भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं, उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है और उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें।


अन्य पोस्ट