दुर्ग
जन्मदिन पर पौधरोपण करें
08-Jul-2024 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 जुलाई। भिलाई नगर निगम की पहल अच्छी लग रही है। लोगों को अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर रहे हैं। इसी के तहत में खमरिया रोड अनुष्ठा रेजिडेंसी के निवासियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सभी लोग कॉलोनी के निवासी मिलजुल कर बढ़-चढक़र हिस्सा लिए। अपने माता-पिता के नाम वृक्ष लगाए और उसे बड़ा करने का संकल्प लिया। 50 पेड़ लगाए गए, विशेष करके गुलमोहर, आम, बादाम, नीम, पीपल, पाम ट्री इत्यादि के पौधे थे। उसे बड़ा करने के लिए एक-एक परिवार के लोग गोद लिए। वृक्षारोपण में विशेष सहयोगी रहे राजेश्वर राव, विपिन दुबे आदि।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे