दुर्ग
दुर्ग, 6 जुलाई। ड्राइवरी का कार्य करने वाले प्रार्थी के साथ पेट्रोलिंग टीम को बुलाए जाने के शक में तीन आरोपियों ने जमकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोंटे आई।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी अब्दुल समीर उर्फ तौफीक 3 जुलाई की रात को सार्वजनिक सुलभ शौचालय लुचकी तालाब के पास बैठा हुआ था। वहीं पर लुचकी पारा निवासी आरोपी अमन शर्मा, आकाश शर्मा एवं सूरज शर्मा तीनों खड़े हुए थे। इस दौरान दुर्ग पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन भ्रमण कर रही थी। जिसे देखकर तीनों आरोपियों ने प्रार्थी पर शक जाहिर करते हुए कहा कि तुमने ही पेट्रोलिंग वाहन को बुलाया है। जब प्रार्थी ने इंकार किया तो तीनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थी के आंख के पास, हाथ, पैर आदि में चोंटे आई। प्रार्थी ने किसी तरह वहां से भाग कर अपने आप को बचाया। इसके बाद वह अस्पताल जाकर इलाज कराया।