दुर्ग

मौखिक शिकायत, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा धराशायी
05-Jul-2024 4:01 PM
मौखिक शिकायत, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा धराशायी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 जुलाई। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 एफसीआई गोदाम के बाजू वाली रोड में अतिक्रमण किया जा रहा है। सिद्धिविनायक स्टील के सामने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा होने की मैखिक शिकायत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से हुई थी।

भवन शाखा के अधिकारियों ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर बुधवार को तत्काल कार्रवाई कर लगाए गए सारे अवैध निर्माण बाउंड्रीवाल को उखाड़ फेंका है। अवैध कब्जा कर लिया था।बता दे कि नगर निगम शासकीय सुरक्षित सडक़ कब्जा होने से बचाने की मांग आयुक्त से की थी। इस मामले में उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और भवन अधिकारी गिरीश दीवान को निर्देश देते हुए आज उक्त स्थल पर कार्रवाई के निर्देश दिए। नाली सडक़ के किनारे कब्जाकर दुकान की तैयारी की जा रही थी,निगम अतिक्रमण अमला ने कब्जा निर्माण बाउंड्रीवाल को उखाड़ फेंका है।


अन्य पोस्ट