दुर्ग

चाकू से प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
04-Jul-2024 10:20 PM
चाकू से प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 4 जुलाई। चाकू से प्राणघातक हमला कर फरार आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदतन बदमाश है, उस पर कई मामले दर्ज हैं।

 कल शाम कोसा नाला सुपेला निवासी मोहित वैद्य पर नवीन उर्फ बबलू निषाद (21 वर्ष) ने पुरानी बातों को लेकर गालियां देते हुए चाकू से गले के पास वार किया लेकिन मोहित के पीछे हटने से चाकू उसके बांये हथेली एवं अंगुली में लगा है। लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। मोहित की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सुपेला पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बबलू निषाद सुपेला में घूम रहा है, जिसे घेराबंदी कर आज पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पुलिस को जब्त कराया है। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। आरोपी आदतन बदमाश है। इसके विरूद्ध कई मामले दर्ज हैं।


अन्य पोस्ट