दुर्ग

निगम लगाएगा जन समस्या निवारण शिविर
03-Jul-2024 3:48 PM
निगम लगाएगा जन समस्या निवारण शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जुलाई।
दुर्ग कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी से प्राप्त निर्देशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा प्रशासन द्वारा क्षेत्रांतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत द्वारा आदेश जारी कर अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व प्रदान किये गये है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन एवं जन शिकायत निवारण विभाग से प्राप्त आदेशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। जिसका उदेश्य नागरिको के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाना है। इसी क्रम में निगम क्षेत्र में आगामी 10 जुलाई से प्रारंभ कर 27 दिसंबर 2024 तक कुल 12 जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में शासन की लोक कल्याण की योजनाओं, राजस्व, महिला बाल विकास, खाद्य, विद्युत, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

जनसमस्या निवारण शिविरों की संपूर्ण कार्रवाई हेतु कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में प्रभारी सहायक अभियंता डी.के.पाण्डेय कर्तव्य निर्वहन करेगे। 


अन्य पोस्ट