दुर्ग

भारती विवि में विशेष व्याख्यान
03-Jul-2024 3:35 PM
भारती विवि में विशेष व्याख्यान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जुलाई।
भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के रसायन विज्ञान विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का शीर्षक खाद्य पदार्थों में मिलावट था। इसमें मुख्य वक्ता डॉ प्रीति नंदकुमार एसोसिएट प्रोफेसर, क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी, भिलाई ने मुख्य वक्तव्य दिया। 

उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों में होने वाले मिलावट की पहचान कैसे की जाए और उसका निवारण कैसे किया जाए, इस विषय पर बहुत ही महत्वपूर्ण  व ज्ञानवर्धक जानकारी के साथ अपना अनुभव साझा किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ रंजना  देवांगन, सहायक अध्यापक, रसायन विभाग द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन रसायन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रतिभा एस. कुरूप ने किया। इस कार्यक्रम में रसायन शास्त्र विभाग की सहायक अध्यापक राजलक्ष्मी सिन्हा, डाली चंद्राकर सहित एम.एस.सी., बी.एस.सी. के विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने भाग लिया।
 


अन्य पोस्ट