दुर्ग

संगीतमय कार्यक्रम सुनहरी यादें में गायकों ने दी प्रस्तुति
03-Jul-2024 3:27 PM
संगीतमय कार्यक्रम सुनहरी यादें में गायकों ने दी प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 जुलाई। याराना म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले बीते कल रविवार को तकिया पारा में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम सुनहरी यादें में शहर के नए गायक कलाकारों ने अपनी गायकी के बेहतरीन जलवे दिखाएं। कार्यक्रम के आयोजक फहीम खान एवं शेख अब्दुल सईद ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के  प्रसिद्ध कव्वाल एवं गायक शारिक  अली मन्नी भाई के मार्गदर्शन एवम संचालन में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे हिंदी,छत्तीसगढ़ी एवम कव्वाली की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। एक से बढक़र एक गीतों के माध्यम से गायको ने अपने गायकी से लोगों का दिल जीता व खूब तालियां बटोरी।

सुनहरी यादें में प्रस्तुति देने वाले गायक कलाकार प्रसिद्ध गायक शारीक अली मन्नी भाई ,कासिम रायपुरी, सफीक कुरैशी ,वत्सला साहू ,अलीम कुरैशी ,जया भारद्वाज, मतीन शेख, मुस्ताक कुरेशी, परवीन खान ,शेख अब्दुल शहीद, परवीन शेख, तुलसी सोनी, संजय लारोकार ने अपनी गायकी से कार्यक्रम में शमा बांध दिया। इस अवसर पर गायन से जुड़े शहर के गायक कलाकारों का सम्मान याराना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जाकिर खोखर, मोबिन अहमद ,गफ्फार खान, जफर खान ,मुश्ताक अली, वाहिद अली,महबूब खान, मोहम्मद खान ,साजिद खान आसिफ अली, इन्नू भाई,अनूप सिंग भाटिया, अहमद भाई, अशफाक खान , मोहम्मद भाई, रफीक कुरैशी , माधुरी,लारोकर शाहिद भाई सहित  काफी संख्या में शहर के संगीत प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  शारिक़ अली मन्नी भाई एवं आभार  प्रदर्शन आयोजक फहीम खान ने किया।


अन्य पोस्ट