दुर्ग
लैब के सामने खड़ी बाइक चोरी
02-Jul-2024 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 जुलाई। पैथोलॉजी लैब में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत प्रार्थी की अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी त्रिभुवन सिंह ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह सरस्वती नगर दुर्ग में रहता है एवं प्रियंका परिसर स्थित शर्मा पैथोलॉजी लैब में लैब टेक्नीशियन का काम करता है। 28 जुन को रात 10.30 बजे वह डॉक्टर द्वारा उपयोग में दी गई मोटरसाइकिल होंडा को पैथोलॉजी लैब के बाहर ब्लॉक करके खड़े कर दिया था। इसके बाद वह लैब में काम करने के लिए चला गया था। 29 जून की सुबह 8 बजे वापस लैब से नीचे आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे