दुर्ग

जान से मारने की धमकी, अपराध दर्ज
30-Jun-2024 8:18 PM
जान से मारने की धमकी, अपराध दर्ज

दुर्ग, 30 जून। घर के पीछे हिस्से में सीसीटीवी कैमरा लगा रहे प्रार्थिया के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। 

पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपीगण के खिलाफ धारा 294, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थना हर्षा देशमुख सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का कार्य पुणे में करती है। वह एक सप्ताह की छुट्टी में अपने घर दीपक नगर वार्ड नंबर 24 आई हुई थी। 27 जून को वह अपने घर की सुरक्षा की दृष्टि से घर के पीछे भाग में सीसीटीवी कैमरा लगवा रही थी। उसकी चाची सुनीता देशमुख का भी मकान उसी के मकान से लगा हुआ है। सीसीटीवी कैमरा लगाते देख उसकी चाची ने प्रार्थिया के साथ गाली गलौज की और कहा कि यह घर मेरा है तुम मेरे घर के पास कैमरा नहीं लगा सकती हो और पुणे से यहां क्यों आ आई हो। जब पीडि़ता ने गाली देने से मना किया तो उसका लडक़ा आरोपी आयुष देशमुख आया और पीडि़ता एवं उसके परिवार वालों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट