दुर्ग
प्राणघातक हमला, बंदी
28-Jun-2024 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 जून। पुरानी रंजिश को लेकर धारदार कटर से मारकर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को पदमनाभपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि 25 जून की रात को लगभग 10 बजे आरोपी चंद्रशेखर यादव उर्फ चिंटू ने योगेश यादव के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब योगेश यादव ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार कटर से योगेश यादव पर वार कर दिया। इससे योगेश के पेट, पैर में चोट आई थी। उसे तुरंत इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई ले जाकर भर्ती किया गया था। घायल योगेश की बहन सोनी यादव की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे