दुर्ग

बाइक चोरी
28-Jun-2024 7:50 PM
बाइक चोरी

दुर्ग, 28 जून। बोड़े गांव थाना नंदिनी से आदित्य नगर स्थित कुशा भाउ ठाकरे भवन में हो रहे कबीर जयंती के कार्यक्रम को देखने आए प्रार्थी की मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली।

प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक  22 जुन को देवेंद्र दास मानिकपुरी अपने फुफा उदल दास मानिकपुरी के नाम से रजिस्टर्ड मोटर सायकल को चलाते हुए आदित्य नगर कुशाभाउ ठाकरे भवन कबीर जयंती का कार्यक्रम देखने आया था। शाम करीबन 07.00 बजे मोटर सायकल को कुशाभाउ ठाकरे भवन के बाहर खडी कर हेंडल लाक कर अंदर गया था। कबीर जयंती कार्यक्रम समाप्त होने पश्चात रात लगभग 11 बजे जब वह घर जाने के लिए कुशाभाउ ठाकरे भवन से निकल कर मोटर सायकल रखे जगह पर गया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 50,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट