दुर्ग
श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
25-Jun-2024 10:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 जून। भाजपा उतई मंडल के ग्राम खोपली में जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। श्यामा प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा ने देश के प्रति उनके योगदान को याद किया ।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके गुणों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, भाजयुमों उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र भारती, राजूलाल साहू, किशुन चंद्राकर, संतोष साहू, अखिलेश चंद्राकर, टूमन चंद्राकर, दुष्यंत सपहा, लीलाधर कौशिक, जगन्नाथ यादव, गौतम निर्मलकर, अश्वनी वर्मा उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे