दुर्ग
विधिक साक्षरता शिविर
25-Jun-2024 9:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 जून। ग्राम पंचायत करगाडीह में जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर सत्र न्यायाधीश दीपक कोसले व न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत राम गुरुपंच ने उपस्थित ग्रामीणों को साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा, यातायात नियम, पारिवारिक विवाद, टोनही प्रताडऩा, बाल विवाह संबंधित कानूनी जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच घनश्याम गजपाल, मन्नूलाल साहू, जामवंत गजपाल, भेखचंद साहू, महेश साहू, सुरेश चक्रधारी, खिलेश्वर साहू, अश्वनी साहू, पुनारद साहू, धनेशवरी साहू सहित महिलाएं, ग्रामीणजन व पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे