दुर्ग
सुपेला अंडर ब्रिज अब विद्यारतन भसीन के नाम से जाना जाएगा
24-Jun-2024 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 जून। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में नवनिर्मित सुपेला अंडर ब्रिज का नामकरण पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्या रतन भसीन के नाम से हुआ।
इस अवसर पर उनके घर के सदस्य उनकी पत्नी चंद्र भसीन, बेटी दिव्या भसीन मक्कड़, दामाद संजय मक्कड़, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, एमआईसी सदस्य, भिलाई भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, पाषर्द, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, एवं नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। अब सबसे व्यस्त, सबसे खूबसूरत, सुपेला अंडरब्रिज पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्या रतन भसीन के नाम से जाना जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे