दुर्ग
बिरयानी खाने की बात पर विवाद, मारा चाकू
23-Jun-2024 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23 जून। शुक्रवार की रात को होटल में पहले बिरयानी खाने की बात को लेकर आरोपियों ने मारपीट करते हुए प्रार्थी पर चाकू से वार कर दिया। घायल को पुलगांव पुलिस ने जिला अस्पताल ले जा कर भर्ती किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलगांव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र भट्ट ने बताया कि बीती रात डोंगरगढ़ निवासी शंकर वर्मा जो कोलिहापुरी में रहकर एक मील में कार्य करता है वह अपने परिचित आरोपी पदुम निषाद एवं कमल उडिय़ा के साथ होटल में बिरयानी खाने गया हुआ था। बिरयानी खाने के दौरान आपस में विवाद हो गया। इस पर गुस्साए आरोपी कमल एवं पदुम निषाद ने शंकर वर्मा के साथ मारपीट की। इसके बाद पदुम निषाद ने अपने पास रखे चाकू से शंकर वर्मा पर वार कर दिया। इससे शंकर को चोंटे आई थी। आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे