दुर्ग

चरौदा निगम के 8 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
21-Jun-2024 4:14 PM
चरौदा निगम के 8 कर्मचारी  हुए सेवानिवृत्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 21 जून। नगर निगम भिलाई-3 चरौदा कार्यालय सभागार में  बुधवार को सेवानिवृत्त होने वाले  8 कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निगम महापौर निर्मल कोसरे, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, निगम कमिश्नर डी एस राजपूत के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन शामिल हुये।

सर्व प्रथम समारोह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों जिसमें सहायक राजस्व निरीक्षक द्रोपती साहू, जोसफ-सफाई कामगार, केदार वर्मा-चौकीदार, संतराम बारले-पाईपलाईन मेन, भुलउ राम-सफाई कामगार, मनीराम साहू-मेंशन, केदार वर्मा-चौकीदार, कमल किशोर-सफाई कामगार को साल एवं श्रीफल भेंट कर निगम महापौर निर्मल कोसरे एवं कमिश्नर डी.एस.राजपूत ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों के साथ निगम परिवार सदैव खडा रहेगा। वही कमिश्नर डी.एस.राजपूत द्वारा भी सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। कर्मचारी संघ की ओर से कार्यक्रम का संचालन राम अवतार साहू द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन निगम कार्यपालन अभियंता सुनील जैन द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट