दुर्ग

बलौदाबाजार हिंसा जांच की मांग
19-Jun-2024 7:20 PM
बलौदाबाजार हिंसा जांच की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जून।
बलौदाबाजार की घटना को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा व सतनामी अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांग रखी है। उन्होंने मामले को लेकर राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

सौंपे गए ज्ञापन में सतनामी समाज के अधिवक्ता डेरेश्वर बंजारे, विजय बंधे, रवि कांत बंधे आदि ने कहा है कि बलौदा बजार में  10 जून को जिला परिसर में घटित घटना में सतनामी समाज के लोगों ने शांतिप्रिय धरना का आयोजन किया था जिस भीड़ में असमाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए। 

राज्य शाासन द्वारा बलौदा बाजार घटना के संदर्भ में राज्य शासन द्वारा जो एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित कि गई, इसमें दो सदस्य सतनामी समाज से सेवानिवृत्त न्यायधीश को सम्मिलित हो सतनामी समाज के निर्दोष व्यक्तियों को धरना में सम्मिलित होने मात्र से फुटेज देखकर आरोपी बनाकर जेल में निरूद्ध किया गया है उनको नि:शर्त रिहा किया करे। सतनामी समाज के आस्था के प्रतिक जैतखाम व अन्य धार्मिक स्थल पर असमाजिक तत्वों द्वारा बार-बार खंडित करने का कृत्य किया जा रहा है जिसे तत्काल स्थायी रूप से रोक लगावें तथा कृत्य करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाए। 

पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष सामाजिक व्यक्तियों को अनावश्यक विद्वेषपूर्ण ढंग से प्रताडि़त किया जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगायी जाए।  

इसी प्रकार जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ के कलादास डेहरिया, तुहिन देव, सौरा यादव आदि ने सतनामी समाज के धार्मिक स्थल में नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक ज्ञत्वों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं बलौदाबाजार की घटना की आड़ में सतनामी समाज के निर्दोष व्यक्तियों पर हो रही पुलिस जुल्म बंद किए जाने तथा बलौदा बाजार की घटना के बाद गिरफ्तार किए गए निर्दोषो को रिहा कर ने की मांग रखी है।


अन्य पोस्ट