दुर्ग
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक घायल
13-Jun-2024 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जून। अपने मित्र को मोटरसाइकिल पर बैठा कर जा रहे प्रार्थी की गाड़ी को ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी एवं उसके दोस्त को चोटे आई वहीं प्रार्थी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस के मुताबिक खोमेश साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि 20 मई को वह अपने दोस्त आर्यन के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर दुर्ग बाईपास से धमधा रोड कुसमी जा रहे थे। जब वह बोगदा पुल के पास टी स्टॉल के सामने धमधा रोड पर दोपहर लगभग 2.30 बजे पहुंचे। उसी समय एक ट्रक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सवार के सिर, पैर, पीठ आदि में चोटे आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे