दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 जून। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में फूड व्यवसाय करने वाले वेंडरो की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख रूप से ऐसे व्यवसायी जो रोड के किनारे खाद सामग्री बनाकर बेचते है। चाट, इटली, गुपचुप, दोसा, समोसा, मोमोज, चाउमिन, चाय, भजिया, सैन्डविच, बरगर, बड़ा, भेल, बरफ का गोला, अंडा एगरोल, कुल्फी, आईसक्रीम, मैंगोसेक, गन्ना रस इत्यादि इस प्रकार के व्यवसायियों को बुलाकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत वेंडर्स को प्रथम एजुकेशन फांउडेशन के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें स्वच्छताए हाइजीन, फाइनेंशियल लिट्रेसी एवं विक्रेता डॉक्यूमेंट सपोर्ट संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
इसका मुख्य उददेश्य था, वेंडरों की आमदनी बड़े जीवन स्तर उचां हो। सभी वेंडर्स को शासन द्वारा दी जा रही स्वनिधि योजना का लाभ उठाने एवं वेंडिंग जोन में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। इस कार्यक्रम में लगभग 140 से अधिक संख्या में स्ट्रीट फूड वेंडर शामिल हुए।
खादय सामग्री बनाते समय एवं ग्राहकों को परोसते समय साफ सफाई रखे, कचरा इधर-उधर न फेंके इन सभी बातों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई है। ध्यान देने योग्य बातें - अकसर देखने में आता है कि इस तरह के खादय बिके्रता स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते है, उन्हें छोटी छोटी जानकारी दी गई जैसे- हाथो में ग्लबस पहने, नाखून साफ रखे, बनाते समय पोछने वाले कपड़ों को स्वच्छ रखे, पीने का पानी एवं धोने के पानी में दूरी रखे, पाउच एवं तम्बाखू खाकर व्यवसाय न करें, स्वच्छ कपड़ा पहनकर व्यवसाय करें, जहां बनाते है वहां गंदगी न रखे, पकाने वाले तेल का एक्सपायरी तिथि को ध्यान में रखे और उसी तेल को बार बार न उपयोग में लायें। इससे उनकी आमदनी भी बड़ेगी साथ ही जो ग्राहक खाने के लिए आते है उन्हें भी अच्छा लगेगा और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, साफ सफाई बहुत जरूरी है। प्रशिक्षण पश्चात फूड वेंडरो को एप्रान, ग्लबस एवं पोछने के लिए टावेल इत्यादि प्रदान किया गया।
कार्यशाला के दौरान निगम सेे श्रीनिवास पटेल, राजस्व एवं खाद्य अधिकारी नगर पालिका निगम श्रीमति रीता चतुर्वेदी, सहायक परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन अजय शुक्ला, जनसंपर्क अधिकारी नगर पालिका निगम नलिनी तनेजा, मिशन प्रबंधकए स्वनिधि आजीविका मिशन नगर पालिका निगम तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से विद्यासागर चौहान, स्टेट हेड छत्तीसगढ़ पवन कुमार साहू, क्लस्टर लीडर रायपुर डा उत्कर्ष श्रीवास्तव, मुख्य प्रशिक्षक भोज साहू, मुरारी साहू की उपस्थिति रही।