दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 12 जून। विगत दिनों हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने विगत दिनों स्नातकोत्तर का परिणाम घोषित किया जिसमें चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में एमए हिंदी में अध्ययनरत छात्रा चित्रलेखा वर्मा ने 80.05 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे विवि में पांचवा स्थान अर्जित किया और करुणा वर्मा ने 74.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर विवि में सातवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय समाज परिवार और अंचल का नाम रौशन किया।
मनवा कुर्मी समाज पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडिल ने इन प्रतिभावान बच्चों के निवास पहुंचकर बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया।
श्री आडिल ने बताया की इस वर्ष दसवीं-बारहवीं बोर्ड और स्नातक स्नातकोत्तर में हमारे कुर्मी समाज के बच्चों ने अच्छा अंक लेकर एक नई ऊंचाई को छूने आतुर है। इन बच्चों के सपने बड़े है और इनके सपनो को पूरा करने हर पल समाज के लोग इन बच्चो के साथ है। बच्चे जब आगे बढ़ते है तब परिवार समाज और अंचल के लोग गौरवान्वित होते है इन प्रतिभावान बच्चो को बधाई देने वालों में राकेश आडिल नीलमणि वर्मा विमल वर्मा रिंकू वर्मा भूपेश वर्मा हरिशंकर वर्मा गायत्री वर्मा रिधे वर्मा।