दुर्ग
शासकीय कार्यालयों में दिव्यांगजन शिकायत निवारण अफसर का विवरण होगा नामांकित
12-Jun-2024 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 जून। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत प्रत्येक शासकीय कार्यालयों में दिव्यांगजनों के अधिकार की रक्षा एवं उनके प्रति दुव्र्यवहार को रोकने के उद्देश्य से दिव्यांगजन शिकायत निवारण अधिकारी का विवरण जैसे अधिकारी का नाम, पदनाम, मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी नामांकित किया जाना है। कलेक्टर चौधरी ने परिपत्र जारी कर सभी विभागों के प्रमुखों को अपने कार्यालय में उपरोक्त अनुसार कार्रवाई कर दिव्यांग जन शिकायत निवारण बोर्ड में दिव्यांगजन शिकायत निवारण अधिकारी का विवरण प्रदर्शित करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर कृत्य कार्रवाई से उपसंचालक समाज कल्याण विभाग जिला दुर्ग को अवगत कराने को कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे