दुर्ग

कार की टक्कर से दोपहिया चालक घायल
12-Jun-2024 6:42 PM
कार की टक्कर से दोपहिया चालक घायल

दुर्ग, 12 जून।  टीवीएस सुपर एक्स वाहन से जा रहे अधेड़ को कार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे अधेड़ को चोटे आई और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। 

प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीकृत कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम निकुम थाना अंडा निवासी विनोद कुमार जांगड़े ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता गोपाल सिंह जांगड़े (55) अपनी टीवीएस से 9 जून की सुबह 7 बजे किसी काम से जा रहे थे। मेन रोड में चंदखुरी हनुमान मंदिर के पास रोड क्रॉस करने के दौरान कार ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी के पिता गोपाल सिंह जांगड़े की गाड़ी को टक्कर मार दी थी।  इससे गोपाल सिंह के फसली, पैर, हाथ, पीठ में चोटे आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट