दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 जून। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में नेहरू नगर भेलवा तालाब एक विशेष आर्कषण का केन्द्र है। जिसमें रोज सुबह एवं शाम को टहलने, घुमने, मॉर्निग वाक करने, खेलने हजारों लोग आते है, वहां कि बनावट संरचना चारों तरफ हरे भरे नारियल के पेड़,़ गुरूद्वारा, मंदिर, पाथवे, बालीवाल खेल का मैदान, आधुनिक जीम, बच्चों के झूले, तालाब में खेलते हुए हंस, बतख, पक्षी, खिले हुए कमल इत्यादि सब के मन को मोह लेता है।
कुछ दिनों से तालाब के बीच में कमल के ढेंस, हाईड्रोला घॉस इत्यादि फैल जाने के कारण तालाब के सफाई हेतु बहुत दिनों से सबकी मांग थी, उसको देखते हुए महापौर नीरज पाल, एम.आई.सी. सदस्य सीजू एन्थोनी, आयुक्त देवेश कुमार धु्रव, जोन आयुक्त रवि सिन्हा, जोन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू के साथ पूरे तालाब का निरीक्षण किये। तालाब सफाई के लिए दुर्ग ढि़मरा पारा से 20 ढि़मरो की टोली को बुलाया गया जो अपने व्यवहारी शैली में टयूब, रस्सी, जाल, हंसिया इत्यादि लेकर भेलवा तालाब पहुंचे और तालाब सफाई की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते के अंदर पूरे तालाब की सफाई हो जाएगी।
महापौर एवं आयुक्त ने तालाब के सौंदर्यीकरण के बारे में चर्चा की साथ ही आगे के कार्रवाई सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्य तालाब में जमी हुई लद्दी चैन माउटिंग से निकालने कहा। यह देखकर सुबह वहां टहलने वाले भारत विकास परिषद के सचिव जितेन्द्र सिंह, गौतम मिश्रा, एस.एन.राजू आदि ने इस कार्य बहुत सराहना की।
आयुक्त ध्रुव ने भेलवा तालाब में टहलने, घूमने वाले नागरिकों से अपील की है कि आप लोग स्वच्छता में निगम का सहयोग करे, किसी भी प्रकार का घर से निकलने वाले पूजा सामग्री, झिल्ली, नारियल, किताबे, पुराने फोटो को तालाब में न फेके, इसके लिए तालाब में ही जाली लगाकर एक पिट बनाया गया है। वहीं पर विसर्जन का सामग्री डालेे। खूबसूरत तालाब को और खूबसूरत बनाने के लिए आप सब सहयोग करे।