दुर्ग

जन जागरूकता बैठक, युवाओं ने रखे सुझाव
10-Jun-2024 9:12 PM
जन जागरूकता बैठक, युवाओं ने रखे सुझाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जून। भरदा चगोरी परिक्षेत्र में युवा प्रकोष्ठ द्वारा समाजिक प्रत्येक रविवार को व गांव में चलने वाली जन जागरूकता बैठक ग्राम थनौद में समाजिक निषाद भवन में संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं ने सुझाव रखे।

कार्यक्रम में  महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी निषाद, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विरेन्द्र निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष हिन्छा राम निषाद कार्यक्रम में शामिल हुए तत्पश्चात महाराज गुहा निषाद राज की आरती कर सामाजिक अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

संतोषी निषाद ने ग्रामवासियों को शिक्षा व संस्कार देने की बात कही तथा  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के समूह बनाकर समाज को नई दिशा महिलाओं को कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आग्रह किया

विरेन्द्र निषाद ने ग्राम थनौद में युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ का गठन कर सभी को शुभकामनाएं दी व समाज में युवा व महिलाओं को समाजिक जन भागीदारी में समाज के विकास संगठन समाज शिक्षा और राजनीति भागीदारी में अपना योगदान देने की बात कही ।

समाजिक नियमावली में दिए गए संदेश जैसे युवाओं को नशा मुक्त स्वरोजगार क्षेत्र किसा प्रकार आत्मनिर्भर किया जा सकता है व समाज को पर्यावरण प्रदुषित के लिए संदेश देते हुए जन जागरूकता अभियान के तहत समाज प्रत्येक व्यक्ति को एक एक पेड़ की लगाने की बात कही और स्वयं समाज के साथ निषाद भवन प्रांगण में वृक्षारोपण कर क्षेत्र में समाजिक जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने को कहा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष हिन्छा राम निषाद, सियाराम निषाद, महेश निषाद ने समाज को संबोधित किया।  कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ भीम सिंह निषाद, वरुण निषाद खुमान निषाद विनोद निषाद केशव निषाद राजकुमार निषाद रिखी राम निषाद नीलकमल निषाद बिसेलाल निषाद धनेश निषाद युगल किशोर निषाद किसन निषाद युवराज निषाद सेवाराम निषाद अनिल निषाद मनोहर निषाद मोरध्वज निषाद यशवंत निषाद धनेश्वर निषाद व भारी संख्या में समाज के महिला बुजुर्ग व क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट