दुर्ग

अगले 5 दिनों में फिर तापमान में हो सकती है वृद्धि
10-Jun-2024 6:21 PM
अगले 5 दिनों में  फिर तापमान में हो सकती है वृद्धि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जून।
अगले 5 दिनों में फिर तापमान में फिर वृद्धि हो सकती है दुर्ग में अधिकतम तापमान आज 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों अंधड़ चलने के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है।

पिछले दो तीन दिनों से फिर तेज गर्मी पड़ रही लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हालांकि शाम के समय तेज हवा चलने एवं आसमान में बादल छाए रहने से रात्रि में चलने वाले गर्म हवा के थपेड़ों से थोड़ी राहत जरूर मिली है। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों में फिर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। 

विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर स्थित है वही एक चक्रवाती परिसंचरण मराठावाड़ा एवं आसपास क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर स्थित है। 


अन्य पोस्ट