दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जून। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के बैनरतले 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन और रक्तदाताओं का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा।
यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे आयोजित किया गया है। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अस्पताल जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर ने शुक्रवार को कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने आमंत्रित किया। जिस पर कलेक्टर ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इस दौरान चर्चा में दिलीप ठाकुर ने जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित मच्र्यूरी के एंबुलेंस की स्थिति ठीक नहीं है,साथ ही मर्च्यूरी में शव रखने के लिए उपयोग लाए जाने वाले कैबिनेट की भी आवश्यकता है।
इन दोनों मांगों पर जिला कलेक्टर ने जल्द उचित पहल का भरोसा दिलाया है। मुलाकात के दौरान रेडक्रॉस प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य व जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, सीएमएचओ ऑफिस कर्मचारी तृपेश शर्मा,धीरज इंगले भी मौजूद रहे।