दुर्ग

हेमचंद यादव विवि की डीसीडीसी डॉ. प्रीता लाल रायपुर स्थानांतरित
10-Jun-2024 4:51 PM
हेमचंद यादव विवि की डीसीडीसी डॉ. प्रीता लाल रायपुर स्थानांतरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जून। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की संचालक महाविद्यालय विकास परिषद एवं पीएचडी प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. प्रीता लाल का स्थानांतरण उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय अमलीडीह रायपुर हो गया है।

डॉ. लाल ने 6 जून को विश्वविद्यालय से कार्यमुक्त होकर 7 जून को अपना रायपुर में कार्यभार ग्रहण किया। लगभग दो वर्षों के विश्वविद्यालय में अपने कार्यकाल में डॉ. प्रीता लाल ने निजी महाविद्यालयों के नैक प्रत्यायन को गति प्रदान करते हुए दुर्ग विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अनेक महाविद्यालयों में नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूर्ण करायी। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा तथा विभिन्न विषयों में पीएचडी वायवा का सफल आयोजन भी किया। उनके संयोजन में लगभग 35 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्राप्त हुई।

विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं समस्त अधिकारी सहित कर्मचारियों ने डॉ. प्रीता लाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद शासकीय कार्यकाल की कामना की।


अन्य पोस्ट