दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जून। जिले में पंजीकृत राइस मिलर्स से अभी भी कस्टम मिलिंग का 2 लाख 45 हजार 422 टन चावल जमा लेना बाकी है कस्टम मिलिंग के लिए जिले में पंजीकृत 151 मिलर्स में से अधिकांश दो माह पूर्व उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव कर चुके है। कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव करने वाले मिलर्स द्वारा अब तक कुल लक्ष्य का 61 प्रतिशत चावल ही जमा किया गया है। लक्ष्य के विरुद्ध सबसे ज्यादा 66 फीसदी चावल नान में जमा किया गया वहीं एफ सी आई को 59 प्रतिशत चावल जमा किया गया है।
जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत राइस मिलर्स से कुल 643147 टन चावल जमा लेने का लक्ष्य है। इसके लिए 945814 टन धान उठाव का लक्ष्य है इसके विरुद्ध अब तक 944445 टन धान का उठाव के लिए डीओ जारी हो चुका है। इनमें 937779टन धान का मिलर्स उठाव कर चुके हैं धान उठाव के अनुपात में इन मिलर्स को 637650 टन चावल जमा करना है लेकिन 389228 टन ही चावल जमा किया गया है। कुल अनुपातिक चावल का 281514 टन चावल जमा लेना शेष है।
जिले में मिलर्स द्वारा इसबार 485131 टन चावल एफसीआई में जमा किया जाना है, इसके लिए 710568 टन धान का उठाव के लिए मिलर्स को डी ओ जारी हो चुका है। इनमें 703904टन धान का मिलर्स उठाव कर चुके हैं, जिसके अनुपात में 479645 टन चावल जमा किया जाना है। मगर अब तक 285454 टन ही चावल जमा हो पाया है 194191 टन चावल एफसीआई को जमा करना शेष है। इसी प्रकार जिले के मिलर्स द्वारा नान में 158016 टन चावल देने का लक्ष्य है इसके लिए कस्टम मिलिंग हेतु मिलर्स को 233876 टन धान का डी ओ जारी हो चुका है। इसके विरुद्ध अब मिलर्स ने 233875 टन धान का उठाव किया है। उक्त उठाव किए गए धान के अनुपात में 158005 टन चावल जमा करना है। मगर आज की स्थिति में मिलर्स ने 103774 टन चावल जमा किया है। मिलर्स से नान को कस्टम मिलिंग का 54231 टन चावल जमा लेना बकाया है।